तरबूज की शराब
बहुत समय से वाइन बनाने का सोच रहा था, आज मुहूर्त निकल ही आया। कानपुर में एक मर्तबान भी मिल गया, यीस्ट भी मिल गया और सोडियम मेटाबाइसल्फ़ाइट भी। परन्तु लाल अंगूर का मौसम खतम हो चुका है इसलिये निराशा हुई। पर उसी समय खयाल आया कि क्यों न तरबूज की बनायी जाये, तरबूज की अच्छी महक भी होती है और मीठा भी होता है इसलिये एल्कोहल न बनने का चक्कर भी नहीं है। तो अब मैं निकलता हूं, जब बन जायेगी तो आपको ब्लॉग के द्वारा चखा दूंगा ;-)


2 Comments:
भैये हम तो लाल अंगूर के जूस से ही बनाते है। विस्तृत विधि के लिये अकेले मे सम्पर्क करो। पूरी पूरी सहायता कर दूंगा,अच्छे टेस्ट और किक की गारन्टी।मै जहाँ हूँ वहाँ ये सब बैन है, इसलिये।
-जीतू
जरूर ब्लाग करो और जीतू भाई आप भी घरेलू नुस्खा ब्लाग करो बिंदास!
Post a Comment
<< Home